कुछ कही कुछ अनकही
- 193 Posts
- 159 Comments
जरूरी तो नहीं
वो जिसको सुनके हो जाये कोई परेशां ………
ऐसा ही कुछ मैं कहूँ यह जरूरी तो नही …
दिल में छुपी हर बात मगर कोई समझ ही ले …..
यह भी जरूरी तो नहीं …….
चलना पड़ता है सफर में तन्हा भी कभी कभी …….
साथ चले कोई और भी यह जरूरी तो नहीं ………
गुजरे जिन्दगी हरदम फूलों की छाँव में यह चाह थी ……..
पर हर चाह पूरी हो इन्सान की, यह जरूरी तो नहीं ……..
लाखों हुनर हो इन्सान में मगर ……
हुनर पहचानने वाला मिल ही जाये यह जरूरी तो नहीं ……
राहें खोज तो ली हैं मैंने अपने वास्ते …….
पहुंचा ही देगी मंजिल तक यही राहें ,कोई जरूरी तो नहीं ……..
Read Comments